प्रधानमंत्री ने आज मॉस्को में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए समारोह में मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 9 जुलाई है, आज के ही दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने बताया कि कैसे भारत विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने आज मॉस्को में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री को सुनने समारोह में मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा,”मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।”
पीएम मोदी ने भारत और रूस के संबंध पर कहा,”रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का सच्चा दोस्त। रूस में सर्दियों के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रह रही है, गर्मी भरी रह रही है। ये रिश्ता आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बना है।
‘मैं अपने दोस्त पुतिन का आभार व्यक्त करता हूं’
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करते हुए कहा,” ये सारी मीटिंग ट्रस्ट और रिस्पेक्ट बढ़ाने वाली रही है। जब हमारे देश के छात्र रूस-यूक्रेन के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी। मैं रूस के लोगों का, मेरे मित्र पुतिन का इसके लिए भी फिर से आभार व्यक्त करता हूं।
17 बार हो चुकी है पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात
भारत-रूस की दोस्ती के लिए मैं विशेष रूप से अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन की लीडरशिप की भी सराहना करूंगा। उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मज़बूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं।
तीन गुनी ताकत से काम करूंगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज 9 जुलाई है, आज के ही दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक 1 महीने पहले मैंने भारत के पीएम पद की शपथ ली थी। उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे टर्म में मैं तीन गुनी ताकत से काम करूंगा, तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा।
प्रधानमंत्री ने बताया सरकार का क्या है लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है। सरकार एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि ‘भारत बदल रहा है।’ भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।
बदलते भारत को देख रही दुनिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा,”भारत को हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करने में केवल एक दशक लगा। भारत को 40,000 किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने में केवल एक दशक लगा। इससे दुनिया को हमारे देश की क्षमता का एहसास होता है। इससे दुनिया को विश्वास होता है कि ‘भारत बदल रहा है।”
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,”भारत में ये बदलती हुई सिर्फ व्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर का ही नहीं है, बल्कि ये बदलती हुई देश के हर नागरिक के, हर बिजली के भरोसे में भी दिख रहा है। 2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूबे हुए थे। लेकिन आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा,”चुनावों के दौरान मैंने कहा था कि पिछले 10 सालों में भारत ने जो विकास किया है, वह तो सिर्फ एक ट्रेलर है। आने वाले 10 साल और भी तेजी से विकास के होने वाले हैं। भारत की नई गति, दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी।
वहीं, प्रधानमंत्री ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा, “आपने भी हाल ही में टी20 विश्व कप में भारत की जीत का जश्न मनाया होगा। वर्ल्ड कप को जीतने की असली कहानी, जीत की यात्रा भी है। आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी गेंद और आखिरी पल तक हार नहीं सकता। विजय प्राप्ति के चरण चूमती है, जो हर अनुरूप को तैयार नहीं होते।”
कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी और पुतिन
बताते चलें कि पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार शाम रूस पहुंचे। फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से मोदी की यह पहली रूस यात्रा है। उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी, जब उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।
it7b14
Woah! I’m really divging thhe template/theme off ths blog.
It’s simple, yet effective. A llot oof timess it’s hqrd
too gett that “perfect balance” betwsen useer friendliness and viual appeal.
I must say youu have done a suoerb job wih this. Additionally,
thhe blog loads extremely quick ffor mme oon Chrome.
Supedrb Blog!
my blog: redwap.pro [Wilhemina]